भागीदारी पार्टी ने दी मुजफ्फरनगर में दस्तक

मुजफ्फरनगर-2022 विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की पार्टी भागीदारी संकल्प मोर्चा ने मुजफ्फरनगर में भी दस्तक दे दी है। भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुरेश कुमार गौतम ने आज मुजफ्फरनगर आगमन कर रामपुर तिराहे पर बाबा साहब अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान उनके समर्थकों ने सुरेश गौतम का मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुरेश गौतम ने कहा कि मैं उनके विचारों से बहुत प्रभावित हुआ हूं, बनारस में राजभर जी से मुलाकात हुई, उन्होंने मुझे पुरकाजी विधानसभा की जिम्मेदारी दी है, जल्द ही गठबंधन की घोषणा भी होगी। भागीदारी पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव सुरेश कुमार गौतम के स्वागत में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल फौजी, पश्चिमी यूपी प्रभारी सुखपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉ कुलदीप धनगर, जिलाध्यक्ष अनुज इंद्रपाल, एडवोकेट रितेश गौतम, नरेंद्र प्रजापति, मांगेराम प्रजापति, किरणपाल प्रजापति, डॉक्टर पंजाब सिंह, कमल गौतम व कई अन्य मौजूद रहे।

Also Read

You may also like...