WPL 2024 Auction: बेस प्राइस से 20 गुना ज्यादा कीमत पर बिकीं काश्वी, वृंदा दिनेश ने भी चौंकाया

Wpl 2024 Auction
WPL 2024 Auction

WPL 2024 Auction: बेस प्राइस से 20 गुना ज्यादा कीमत पर बिकीं काश्वी, वृंदा दिनेश ने भी चौंकाया

TATA WPL 2024 Auction Highlights: (Reliable Media)महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन 2023 में खेला गया और बेहद सफल रहा Le। ऑक्शन में दुनियाभर की कई स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला और कुछ पांच फ्रेंचाइजी द्वारा चुनी जाने में सफल रहीं। अब इस संस्करण का दूसरा ऑक्शन आज मुंबई में हुआ। पांचों फ्रेंचाइजी ने बची हुई राशि के साथ इसमें अपनी टीम पूरी की।

WPL 2024 Auction: ऑक्शन खत्म

नीलामी खत्म हो चुकी है। महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए एनाबेल सदरलैंड और काश्वी गौतम सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। सदरलैंड को दिल्ली और काश्वी को गुजरात ने दो-दो करोड़ रुपये में खरीदा। वृंदा दिनेश को यूपी वॉरियर्स ने 1.3 करोड़, शबनिम इस्माइल को मुंबई ने 1.2 करोड़, फीबी लिचफील्ड को गुजरात ने एक करोड़ रुपये में खरीदा। ये पांचों इस ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। इस ऑक्शन से पहले कुल 30 स्लॉट खाली थे और 165 में से 30 खिलाड़ी ही बिकीं। सभी टीमों के 18-18 खिलाड़ी पूरे हो चुके हैं। एक टीम में अधिकतम छह विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।

एक्सलरेटेड ऑक्शन पार्ट-टू शुरू हो चुका है।

Veda Krishnamurti Reliable Media

    वेदा कृष्णमूर्ति को गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।

    सब्बिनेनी मेघना को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा।

    सुषमा वर्मा को कोई खरीदार नहीं मिला। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था।

    सिमरन बहादुर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 30 लाख रुपये में खरीदा।

    गौहर सुल्ताना को यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।

    उमा छेत्री को किसी ने नहीं खरीदा।

    निशु चौधरी को किसी ने नहीं खरीदा।

    पारुनिका सिसोदिया को किसी ने नहीं खरीदा।

    सोफी मोलीन्यू को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 30 लाख रुपये में खरीदा।

    तरन्नुम पठान को गुजरात जाएंट्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।

05:37 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: एक्सलरेटेड ऑक्शन शुरू

    निकोला कैरी जिनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।

    30 लाख रुपये की बेस प्राइस वाली एलिस डेविडसन रिचर्ड्स अनसोल्ड रहीं।

    30 लाख रुपये की लॉरेन चीटल को गुजरात जाएंट्स ने उनके बेस प्राइस में खरीदा।

    किर्स्टी गोर्डन को किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था।

    10 लाख रुपये की बेस प्राइस वाली धारा गुज्जर को किसी ने नहीं खरीदा।

    10 लाख रुपये की बेस प्राइस वाली कैथरीन ब्राइस को गुजरात जाएंट्स ने उनके बेस प्राइस में खरीदा।

    भारत की 19 साल की स्पिनर मन्नत कश्यप को गुजरात जाएंट्स ने उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा।

    10 लाख रुपये की बेस प्राइस वाली अश्विनी कुमारी को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस में खरीदा।

    मिलीसेंट इलिंगवर्थ को किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।

    फातिमा जाफर को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा। 10 लाख रुपये उनका बेस प्राइस भी था।

    कीर्थना बालाकृष्णन को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा।

    पेज शोलफील्ड को किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।

    10 लाख रुपये की बेस प्राइस वाली अनुष्का शर्मा को किसी ने नहीं खरीदा।

    10 लाख रुपये की नीदरलैंड की ऑलराउंडर इरिस ज्विलिंग को किसी ने नहीं खरीदा।

    भावना गोपलानी को किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।

    10 लाख रुपये की बेस प्राइल वाली देविका के को किसी ने नहीं खरीदा।

    प्रियंका कौशल को किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।

    शुभा सतीश को 10 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा।

    तनीषा सिंह को किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।

04:58 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: 10 सेट समाप्त, अब एक्सलरेटेड ऑक्शन

10 सेट समाप्त हो चुके हैं। यानी सभी खिलाड़ी एक-एक बार ऑक्शन में उतर चुकी हैं। अब सभी पांच टीमों को एक शीट दी जाएगी, जिसमें से उन्हें पांच-पांच अनसोल्ड खिलाड़ियों को चुनना है। अब एक्सलरेटेड ऑक्शन में उन पर बोली लगेगी। सभी फ्रेंचाइजी के पास अपनी टीम को पूरी करने का आखिरी मौका होगा।

04:55 PM, 09-Dec-2023

Priya Mishra Reliable Media

WPL 2024 Auction Live: प्रिया मिश्रा को गुजरात ने खरीदा

प्रिया मिश्रा को गुजरात जाएंट्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।

04:53 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: 10वां सेट अनकैप्ड स्पिनर्स का

10वां सेट अनकैप्ड स्पिनर्स का है।

    10 लाख रुपये की बेस प्राइस वाली पारुनिका सिसोदिया को किसी ने नहीं खरीदा।

    सुनंदा येतरेकर पर भी कोई दांव नहीं लगा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।

    10 लाख बेस प्राइस वाली सोनम यादव को भी खरीदार नहीं मिला।

    अमिषा बहुखंडी पर भी बोली नहीं लगी, उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।

04:47 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: नौवां सेट अनकैप्ड तेज गेंदबाजों का

नौवां सेट अनकैप्ड तेज गेंदबाजों का है।

    पहली खिलाड़ी अदिति चौहान हैं। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।

    10 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ कोमलप्रीत कौर को भी किसी ने नहीं खरीदा।

    कमल जंजाद को किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।

    हाओरोंगबाम चानू का बेस प्राइस 10 लाख रुपये था और उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।

    रेखा सिंह को किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।

    तारा नौरिस को किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।

04:44 PM, 09-Dec-2023

Cyma Thakur Reliable Media

WPL 2024 Auction Live: साइमा ठाकुर को यूपी ने खरीदा

भारत की अनकैप्ड ऑलराउंडर साइमा ठाकुर को यूपी वॉरियर्स ने उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा।

04:40 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: एस साजना को मुंबई ने खरीदा

भारत की ऑलराउंडर एस साजना को मुंबई इंडियंस ने 15 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस ब्राइस 10 लाख रुपये था। वहीं, अमनदीप कौर को भी मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा।

04:39 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: पूनम खेमनार को यूपी ने खरीदा

पूनम खेमनार को यूपी वॉरियर्स ने उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा।

04:32 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: अनकैप्ड ऑलराउंडर्स की लिस्ट, काश्वी को दो करोड़

आठवें सेट में अनकैप्ड ऑलराउंडर्स की लिस्ट है यानी वह ऑलराउंडर्स जिन्हें अब तक अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

काश्वी गौतम पर खूब बोली लग रही है। उन्हें खरीदने के लिए गुजरात जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच लड़ाई थी। इसके बाद आरसीबी ने नाम वापस ले लिया। फिर यूपी वॉरियर्स ने बोली लगाना शुरू किया। यूपी और गुजरात के बीच लड़ाई थी। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था और उन्हें गुजरात जाएंट्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा।

04:15 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: सात सेटों का ऑक्शन पूरा

कुल 10 सेट बनाए गए थे। जिसमें से सात सेटों का ऑक्शन पूरा हो चुका है। अब तक ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड सबसे महंगी रही हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, भारत की अनकैप्ड बल्लेबाज वृंदा दिनेश इस ऑक्शन में अब तक की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.3 करोड़ रुपये में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल को 1.2 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।

किसके पर्स में कितनी राशि बची

    गुजरात जाएंट्स: 4.55 करोड़ रुपये

    यूपी वॉरियर्स: 2.4 करोड़ रुपये

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 2.05 करोड़ रुपये

    दिल्ली कैपिटल्स: 0.15 करोड़ रुपये

    मुंबई इंडियंस: 0.9 करोड़ रुपये

04:14 PM, 09-Dec-2023

Aparna Mandal Reliable Media

WPL 2024 Auction Live: अपर्ण मंडल को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

भारत की अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज अपर्ण मंडल को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था और इतने में ही दिल्ली ने खरीदा।

04:12 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: सातवां सेट अनकैप्ड विकेटकीपर्स का

सतवां सेट अनकैप्ड विकेटकीपर्स का है।

    सारा ब्राइस को किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।

04:07 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: त्रिशा पुजिथा को गुजरात ने खरीदा

भारत की अनकैप्ड बल्लेबाज त्रिशा पुजिथा को गुजरात जाएंट्स ने उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा।

04:00 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: वृंदा दिनेश को 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा

भारत की अनकैप्ड शीर्ष क्रम बल्लेबाज वृंदा दिनेश ने सभी को चौंका दिया है। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा।

03:56 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: पांचवां सेट में कैप्ड स्पिनर्स

पांचवां सेट कैप्ड स्पिनर्स का है। यानी वो स्पिनर्स जो अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं।

    ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर अमांडा वेलिंग्टन को किसी ने नहीं खरीदा।

    भारत की प्रीति बोस को भी कोई खरीदार नहीं मिला।

    भारत की एकता बिष्ट को आरसीबी ने 60 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था।

03:55 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: केट क्रॉस को RCB ने खरीदा

इंग्लैंड की तेज गेंदबाज केट क्रॉस, जिनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 30 लाख रुपये में ही खरीदा।

03:53 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: शबनिम इस्माइल को मुंबई ने खरीदा

दक्षिण अफ्रीका की पेसर शबनिम इस्माइल, जिनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था। उन्हें मुंबई इंडियंस ने एक करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा।

03:53 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: कैप्ड पेस बॉलर्स की लिस्ट

अब कैप्ड पेस बॉलर्स पर बोली लग रही है।

    न्यूजीलैंड की ली ताहूहू को किसी ने नहीं खरीदा।

    ऑस्ट्रेलिया की किम गर्थ को किसी ने नहीं खरीदा।

    सिमरन बहादुर को किसी ने नहीं खरीदा।

03:29 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: तीसरा सेट विकेटकीपर बल्लेबाजों का

तीसरा सेट विकेटकीपर बल्लेबाजों का है। पहली खिलाड़ी इंग्लैंड की विकेटकीपर बल्लेबाज बेस हीथ है, जिनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।

03:27 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: मेघना सिंह को गुजरात ने खरीदा

भारत की मेघना सिंह को गुजरात जाएंट्स ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा। वहीं, श्रीलंका की चमारी अटापट्टू को कोई खरीददार नही ंमिला।

03:26 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: डॉटिन और नदीन अनसोल्ड

वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन और दक्षिण अफ्रीका की नदिन डी क्लर्क अनसोल्ड रहीं।

03:21 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: एनाबेल सदरलैंड दो करोड़ में बिकीं

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड, जिनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये है, उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा। सदरलैंड को खरीदने के लिए दिल्ली और मुंबई के बीच टक्कर थी, लेकिन दिल्ली ने बाजी मारी।

03:20 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: देविका वैद्य

भारत की ऑलराउंडर देविका वैद्य, जिनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, उन्हें किसी भऊी टीम ने नहीं खरीदा।

03:19 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: जॉर्जिया वेयरहेम को आरसीबी ने खरीदा

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर जॉर्जिया वेयरहेम का बेस प्राइस 40 लाख रुपये था। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 40 लाख रुपये में खरीदा।

03:18 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: दूसरा सेट कैप्ड ऑलराउंडर्स का

ऑक्शन में दूसरा सेट कैप्ड ऑलराउंडर्स का है। मल्लिका सागर बोली लगवा रही हैं।

03:13 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: भारती फुलमली और मोना मेशराम अनसोल्ड

    भारती और मोना अनसोल्ड रहीं।

    वहीं, भारत की वेदा कृष्णमूर्ती भी अनसोल्ड रहीं।

    पूनम राउत और नाओमी स्टालेनबर्ग भी अनसोल्ड रहीं।

    माइया बाउचर भी अनसोल्ड रहीं।

    प्रिया पूनिया भी अनसोल्ड रहीं।

03:12 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: डेमी वायट को यूपी ने खरीदा

इंग्लैंड की बल्लेबाज डेनी वायट को यूपी वॉरियर्स ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा।

03:08 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: फीबी लिचफील्ड को 1 करोड़ में गुजरात ने खरीदा

2024 नीलामी में उतरने वाली पहली खिलाड़ी हैं फीबी लिचफील्ड, जो कि ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज हैं। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था और उन्हें एक करोड़ रुपये में गुजरात जाएंट्स ने खरीदा।

03:03 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: महिला प्रीमियर लीग का ऑक्शन शुरू

महिला प्रीमियर लीग के लिए नीलामी की शुरुआत हो चुकी है। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने भाषण के साथ इसकी शुरुआत की। मल्लिका सागर इस नीलामी को होस्ट कर रही हैं। कुल 10 सेट होंगे। पहला सेट कैप्ड बैटर्स का है।

02:32 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: यह है ऑक्शन का लेखाजोखा

इस बार के ऑक्शन में 165 खिलाड़ी उतरेंगी। इनमें 104 भारतीय और 61 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। पांच टीमों के पर्स में कुल मिलाकर 17.65 करोड़ रुपये की राशि है। कुल 30 स्लॉट खाली हैं, इनमें नौ स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों को लेकर है। एक टीम में 15 से 18 खिलाड़ी हो सकते हैं। एक टीम में छह विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।

02:31 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: पांच टीमों के बीच जंग

इस बार भी पांच टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी और मिनी ऑक्शन में जरूरी खिलाड़ियों को खरीदकर अपना संतुलन बेहतर करने की कोशिश करेंगी। हालांकि, हर टीम के प्रमुख खिलाड़ी वही रहेंगे, जो पिछले सीजन में थे।

02:25 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: दूसरे सीजन की तैयारी शुरू

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग (आईपीएल) की सफलता के बाद महिलाओं के लिए भी इसी स्तर की लीग शुरू करने की मांग लंबे समय से हो रही थी और 2023 में बीसीसीआई ने इस लीग की शुरुआत की। पहले सीजन की सफलता के बाद दूसरे सीजन की तैयारी शुरू हो चुकी है।

01:20 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction: ऑक्शन खत्म, बेस प्राइस से 20 गुना ज्यादा कीमत पर बिकीं काश्वी, वृंदा दिनेश ने भी चौंकाया

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन 2023 में खेला गया और बेहद सफल रहा। ऑक्शन में दुनियाभर की कई स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला और कुछ पांच फ्रेंचाइजी द्वारा चुनी जाने में सफल रहीं। अब इस संस्करण का दूसरा ऑक्शन आज मुंबई में होने जा रहा है। पांचों फ्रेंचाइजी बची हुई राशि के साथ इसमें उतरेंगी और अपनी टीम को पूरी करने की कोशिश करेंगी। 

Adani Group का मार्केट कैप 14.54 लाख करोड़ रुपये पर पंहुचा 52 हफ्तों के अपने उच्चस्तर पर

You may also like...