Russia Ukraine War: जवानों के साथ युद्ध के मैदान पर उतरे यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की, तस्वीरें वायरल

रूस-यूक्रेन की लड़ाई गंभीर हो गई है। रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले में बहुत से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि रूस के हमले में अब तक 137 लोग मारे जा चुके हैं।

इसमें 10 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। इस हमले में अब तक 316 लोग घायल भी हुए हैं। इस बीच अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने आशंका जताई है कि, अगले 96 घंटों में कीव पर रूस का कब्जा हो सकता है।

रूस जैसे बड़े और ताकतवर देश के हमले के बावजूद यूक्रेन झुकने का नाम नहीं ले रहा है. यूक्रेन का कहना है कि वो किसी भी कीमत पर सरेंडर नहीं करने जा रहे हैं.

इस पूरे फैसले में सबसे बड़ा नाम यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की का है, जो लगातार अपनी सेना का मनोबल बढ़ा रहे हैं और मदद के लिए अलग-अलग देशों से बात कर रहे हैं.

अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की खुद युद्ध के मोर्चे पर पहुंच चुके हैं. राष्ट्रपति उन इलाकों का दौरा कर रहे हैं, जहां रूसी सेना ने हमले किए हैं. जेलेंस्की की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. जिनमें वो किसी सैनिक की तरह नजर आ रहे हैं.

कीव पर कब्जे के लिए रूस के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रूसी फौज सुबह चार बजे से यहां मिसाइल हमले कर रही है। अब खबर आ रही है कि राजधानी कीव में रूसी क्रूज मिसाइल ने यूक्रेन के Su27 जेट को मार गिराया है।

जेलेंस्की ने सेना की ही पोशाक पहनी है और जवानों के बीच हालात का जायजा लेते नजर आ रहे हैं. इस दौरान राष्ट्रपति ने देश के सैनिकों का हौसला बढ़ाया और रूस को कड़ा जवाब देने की कोशिश की.

अमेरिकी रक्षा अधिकारियों की आशंका के बीच रूस की सेना कीव के और नजदीक पहुंच गई है। खबर आ रही है कि रूसी सैनिक कीव से महज 30 किलोमीटर दूर रह गए हैं। इस बीच यूक्रेन ने रूस पर साइबर अटैक कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, रूस की कई वेबसाइट ठप हो गई हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने हमले के ठीक बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी फोन पर बातचीत की थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि सभी देश रूस के खिलाफ आगे आएं.

खबरों के मुताबिक, यूक्रेन की राजधानी कीव में शुक्रवार सुबह चार बजे(स्थानीय समयानुसार) से रूस के हमले शुरू हो गए। कीव में आसमान से आग बरसती हुई दिखाई दी। इस बीच यूक्रेन ने कहा है कि कीव में उन्होंने एक रूसी जेट मार गिराया है।

इसी बीच अब नाटो की तरफ से रूस को कड़ी चेतावनी दी गई है. नाटो ने यूक्रेन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि, रूस की सेना को तुरंत प्रभाव से यूक्रेन को छोड़ देना चाहिए.

यूक्रेन की राजधानी कीव में हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि, उसने रूस के दो और एयरक्राफ्ट मार गिराए हैं। उसका दावा है कि, उसने रूसी सेना को बहुत नुकसान पहुंचाया है।

अब तक सात एयरक्राफ्ट, छह हेलीकॉप्टर और 30 टैंकों को तबाह कर दिया है।

नाटो के सेक्रेट्री जनरल जेन्स स्टॉल्टेंबर्ग ने कहा कि, यूक्रेन पर रूस अपनी ताकत का इस्तेमाल कर रहा है. रूस की ये कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है. नाटो ने यहां तक चेतावनी दी है कि अगर रूस ने सैन्य कार्रवाई को नहीं रोका तो उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है.

रूस की तरफ से तेज होते हमलों के बीच अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने आशंका जताई है कि, अगले 96 घंटों के अंदर यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा हो सकता है। वहीं एक सप्ताह के अंदर सरकार भी गिराई जा सकती है।

रूस को चेतावनी देते हुए नाटो ने कहा कि, हमारे पास करीब 100 से ज्यादा जेट्स एयर स्पेस की सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट पर हैं और करीब 120 शिप भी समुद्र में तैनात हैं.

यूक्रेन पर रूस के हमले का कई जगहों पर विरोध हो रहा है। अमेरिका के वाशिंगटन में भी सैंकडों लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। खबरों के मुताबिक, व्हाइट हाउस के बाहर घंटों से लोग जमा हैं।

यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस ने फिर से हमले शुरू कर दिए हैं। कीव में सुबह-सुबह कई जगहों पर तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी। इसके अलावा यूक्रेन के कोनोटोप को रूस की सेना ने चारों तरफ से घेर लिया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति यूक्रेन में रूस के हमले में पहले दिन यूक्रेन में 137 लोगों की मौत हो गई। इसमें 10 से ज्यादा सैन्य अधिकारी शामिल हैं। जबकि, 316 लोग घायल भी हुए हैं।

वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उनके देश को रूस से लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि हर कोई डर रहा है। हमारे साथ लड़ने के लिए कोई नहीं खड़ा है।

रूस-यूक्रेन लड़ाई में अमेरिका अब पीछे हटता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने साफ कर दिया है कि वह, यूक्रेन में अपनी सेना नहीं भेजेंगे। हालांकि, बाइडन ने यह भी कहा कि नाटो देशों की इंचभर जमीन की भी रक्षा की जाएगी।

बाइडन ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध का असर अमेरिका पर पड़ सकता है। अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

 

You may also like...