Prayagraj-सौतेली बहन के घर में उसके पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया

rape
rape

प्रयागराज: शाहगंज इलाके में अपने सौतेले अब्बू के नापाक इरादे से बची 13 साल की लड़की के साथ उसके जीजा ने ही दुष्कर्म कर डाला। जीजा की करतूत पर पर्दा डालते हुए बहन ने उसका गर्भपात भी करवा दिया। पुलिस ने लड़की के इज्जत पर हाथ डालने की कोशिश में सौतेले पिता को उसकी बेटी समेत गिरफ्तार किया।

शाहगंज इलाके में रहने वाला एक शख्स ठेले पर सामान बेचकर परिवार का गुजारा करता है। परिवार में उसकी दूसरी बीवी, एक सौतेली बेटी और अन्य सदस्य हैं। सगी बेटियों का निकाह हाे चुका है।

साैतेली बेटी की उम्र करीब 13 वर्ष है। आरोप है कि एक दिन लड़की की मां जब किसी काम से शहर के बाहर गई थी तभी सौतेले पिता की नीयत खराब हो गई। वह बेटी से परेशान करने लगा और कई बार दुष्कर्म का प्रयास किया।

किशोरी ने यह बात अपनी बड़ी सौतेली बहन को बताई तो उसने अपनी ससुराल बुला लिया। मगर सौतेले पिता से बचकर निकली लड़की को सौतेली बहन ने धोखा दिया।

आरोप है कि सौतेली बहन के घर में उसके पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी की मां वापस आई और गर्भवती होने का पता चला और उसनेे विरोध किया। तब बहन ने एक अस्पताल ले जाकर गर्भपात करवा दिया।

इसके बाद किशोरी को जीजा अपने साथ लेकर कहीं चला गया। मां ने अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा कायम कराया। इसके बाद पुलिस ने जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन बाकी आरोपित फरार थे।

फिलहाल थानाध्यक्ष अरविंद राय का कहना है कि आरोपित सौतेले पिता व उसकी बड़ी बेटी को गिरफ्तार किया गया है। उन दोनों को भी कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

Also Read

शाहगंज इलाके में अपने सौतेले अब्बू के नापाक इरादे से बची 13 साल की लड़की के साथ उसके जीजा ने ही दुष्कर्म कर डाला। जीजा की करतूत पर पर्दा डालते हुए बहन ने उसका गर्भपात भी करवा दिया। पुलिस ने लड़की के इज्जत पर हाथ डालने की कोशिश में सौतेले पिता को उसकी बेटी समेत गिरफ्तार किया।

शाहगंज इलाके में रहने वाला एक शख्स ठेले पर सामान बेचकर परिवार का गुजारा करता है। परिवार में उसकी दूसरी बीवी, एक सौतेली बेटी और अन्य सदस्य हैं। सगी बेटियों का निकाह हाे चुका है। साैतेली बेटी की उम्र करीब 13 वर्ष है। आरोप है कि एक दिन लड़की की मां जब किसी काम से शहर के बाहर गई थी तभी सौतेले पिता की नीयत खराब हो गई। वह बेटी से परेशान करने लगा और कई बार दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने यह बात अपनी बड़ी सौतेली बहन को बताई तो उसने अपनी ससुराल बुला लिया। मगर सौतेले पिता से बचकर निकली लड़की को सौतेली बहन ने धोखा दिया।

आरोप है कि सौतेली बहन के घर में उसके पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी की मां वापस आई और गर्भवती होने का पता चला और उसनेे विरोध किया। तब बहन ने एक अस्पताल ले जाकर गर्भपात करवा दिया। इसके बाद किशोरी को जीजा अपने साथ लेकर कहीं चला गया। मां ने अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा कायम कराया। इसके बाद पुलिस ने जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन बाकी आरोपित फरार थे। फिलहाल थानाध्यक्ष अरविंद राय का कहना है कि आरोपित सौतेले पिता व उसकी बड़ी बेटी को गिरफ्तार किया गया है। उन दोनों को भी कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

You may also like...