प्रयागराज में प्रेमी संग फरार हो गई बेटी; नाराज पिता ने गोली से उड़ाया

UP Police
Photo Design Rakesh Pandey

प्रयागराज: धूमनगंज थाना क्षेत्र के भागलपुरवा मोहल्ले में रात एक पिता ने अपनी सगी बेटी को गोली मार दी. गंभीर अवस्‍था में उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. गोली मारने का कारण बेटी के प्रेमी संग भाग जाना था.

जब पिता को इसकी जानकारी हुई तो नाराज होकर अपनी बेटी को गोली मार दी. उसके कंधे पर गोली लगी है. आरोपित पिता वारदात को अंजाम देने के बाद घर छोड़कर फरार हो गया है. उसकी पुलिस तलाश कर रही है.

कई जगह पुलिस ने छापेमारी की हालांकि अभी तक उसे नहीं पकड़ सकी है.शहर में धूमनगंज थाना क्षेत्र के भागलपुरवा मोहल्ले में रहने वाला एक व्यक्ति डीसीएम वाहन का चालक है. उसकी 18 वर्षीय बेटी पड़ोस में रहने वाली एक युवक से प्रेम करती है.

प्रेम परवान चढ़ा तो सारी बंदिशें तोड़कर कुछ दिन पहले दोनों अपने घर से भाग गए थे. इसके बाद शुक्रवार को वापस घर लौटे.बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात लड़का और लड़की पक्ष के बीच इसी बात को लेकर विवाद भी हो गया था.

बात बढ़ी तो दोनों पक्ष के लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए और मारपीट करने लगे. इसी बीच किसी ने फायरिंग की, जिससे युवती के कंधे पर गोली लग गई.

घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही सीओ, इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. आनन फानन घायल युवती को धूमनगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिवार वालों ने पहले लड़के पक्ष पर गोली मारने का आरोप लगाया.

धूमनगंज में एक ही जाति के युवक-युवती कुछ दिन पहले फरार हो गए थे। दोनों का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को देर रात दोनों जब घर लौटे तो दोनों परिवारों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान पिता ने तमंचे से बेटी को गोली मार दी।

 प्रेमी संग फरार होने पर नाराज पिता ने मारपीट के दौरान अपनी ही बेटी को गोली मार दी। गोली लड़की के कंधे में लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी पिता फरार बताया जा रहा है। उसकी खोजबीन में जुट गई है।

भागलपुरवा गांव में एक युवती पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम करती थी। दोनों कुछ दिन पहले घर से भाग गए थे। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला था।

शुक्रवार को दोनों अचानक घर पहुंच गए। मामले की जानकारी होने पर लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के घर पर जाकर शिकायत की तो दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।

इसी दौरान आक्रोशित पिता ने तमंचे से अपनी ही बेटी को गोली मार दी। संयोग से गोली उसके कंधे में लगी और वह गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। कुछ देर में पुलिस पहुंच गई। लड़की के बयान के मुताबिक पिता ने उसे गोली मारी है। आरोपी पिता फिलहाल फरार चल रहा है।

पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

You may also like...