इंदिरा की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया स्मरण
प्रयागराज: कांग्रेसियों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई। आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया।
जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसियों ने आनंद भवन पहुंचकर इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनका स्मरण किया।
प्रदेश महासचिव मुकुन्द तिवारी ने कहा कि भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए स्वर्गीय इंदिरा गांधी के योगदान को सदैव याद किया जाएगा। कांग्रेसियों ने सर्किट हाउस चौराहा स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
गंगापार जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के विकास और उन्नति के लिए अपने जीवन का बलिदान कर दिया। उनका यह बलिदान युगों तक याद किया जाता रहेगा।
इंदिरा गांधी ने अपने 20 सूत्री कार्यक्रम से समाज के हर तबके के विकास पर ध्यान दिया। वहीं जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद ने पीएम मोदी द्वारा तीन नये कृषि कानून वापस लेने के ऐलान को किसानों की जीत बताया।
Also Read