ज़मीनी विवाद में दबंगो ने घर पर चढ़कर चलाई गोली, एक महिला घायल

कौशांबी ज़िले में ज़मीनी विवाद के चलते गाँव के दबंगो ने घर पर चढ़कर ईट- पत्थर और अवैध तमंचे से कई फ़ायर किए, जिसकी चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।

बीच बचाव को पहुचे महिला का पति और ससुर भी घायल हैं। सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं। जहाँ सभी का इलाज चल रहा हैं।

दरअसल सैनी थाना क्षेत्र के सरैया गाँव मे परिषदीय विद्यालय के सामने दीप सिह नाम के व्यक्ति ज़मीन की मेड बना रहा था। इसकी शिक़ायत लोगो ने राजस्व अधिकारियों को दिया।

तो मौके पर एक राजस्व टीम पहुची। वहां पर मौजूद प्रदीप के लड़के ने स्कूल गेट के सामने की ज़मीन छोड़ने की बात कही तो दीप सिह और उसके साथी आग-बबूला हो गए। और उसको गाली गलौच दे कर भगा दिया।

आरोप है कि शाम को जब पिता प्रदीप त्रिपाठी जब घर पहुचा तो इसकी जानकारी हुई। प्रदीप आरोपी के घर जा कर इसकी शिकायत की,  घर वापस लौट कर नहाने जा रहा था, तभी दबंगो ने हमला बोल दिया।

पहले तो दबंगो ने ईट-पत्थर चलाये। बाद में अवैध तमंचे से ताबड़तोड़ कई फ़ायर किया। जिसकी चपेट में आने से अनिता त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए।

बीच-बचाव को पहुचे पति प्रदीप और ससुर कृपा दत्त त्रिपाठी को भी मामूली चोट आई। सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पतल में भेजा। जहा पर घायलों का इलाज चल रहा हैं।

अस्पातल के एमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर लहरी ने कहा की महिला की हालत गंभीर बनी हुई हैं। सुबह महिला का एक्सरे कराया जाएगा, तभी किलियार होगा कि गोली लगी हैं, या फ़िर सिर में  ईट-पत्थर लगा हैं।

Also Read

You may also like...