मिर्जापुर: सरेआम गोली मारकर सिंचाई विभाग के चालक की जघन्य हत्या:-

kesav prasad
kesav prasad

Mirzapur: Murder of the driver of the irrigation department by shooting openly:-

मिर्जापुर: सरेआम गोली मारकर सिंचाई विभाग के चालक की जघन्य हत्या:-

शहर कोतवाली क्षेत्र के रमई पट्टी क्षेत्र से गुजर रहे पड़री थाना क्षेत्र का रहने वाले मूलचंद पाल(50 वर्ष) को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी।

जिले में एक बार फिर अपराधी सिर उठाने लगे हैं। मंगलवार रात 9:30 बजे सिंचाई विभाग के चालक की बदमाशों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एक गोली बाएं कान के नीचे लगी, जबकि दो गोलियां पीठ में लगी हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बदमाश कचहरी पुलिस चौकी, एसपी आवास से होते हुए फरार हो गए। सिविल लाइंस शहर का सबसे पॉश इलाका है।

आसपास पुलिस चौकी, पुलिस क्लब आदि होने के बाद भी बदमाश बाइक सवार को गोली मारकर आराम से  निकल गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

मूलचंद को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर एसपी अजय कुमार सिंह, एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा, सीओ सिटी प्रभात राय अस्पताल पहुंचकर परिजनों से बात कर मामले की छानबीन में जुटे हैं।

पुत्र संजय पाल ने बताया कि सात बजे घर से निकले थे। कोई दुश्मनी नहीं है। मूलचंद को तीन पुत्र और दो पुत्री हैं। इसमें दो पुत्र, दो पुत्र की शादी हो चुकी है।

You may also like...