हरियाण रेप के मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
राम रहीम को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, राम रहीम की सेहत की सूचना मिलते ही उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत उससे मिलने मेदांता अस्पताल पहुंची।
सुबह हनीप्रीत राम रहीम का हाल जानने पहुंची,राम रहीम को मेदांता के 9वी मंजिल पर 4643 रूम में रखा गया है।हनीप्रीत ने अपना राम रहीम के अटेंडेंट के रूप में कार्ड बनवाया है, हनीप्रीत रोजाना राम रहीम से मिलने उसके कमरे में जा सकती है।
15 जून तक के लिए हनीप्रीत को राम रहीम की देखभाल के लिए अटेंडेंट का कार्ड दिया गया है।सूत्रों की मानें तो राम रहीम दवाई लेने और टेस्ट करवाने में भी आनाकानी कर रहा है।राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में रेप और हत्या के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है,इससे पहले राम रहीम ने पेट दर्द की शिकायत की थी।
रोहतक में पीजीआई अस्पताल में मेडिकल चेकअप हुआ,इस दौरान राम रहीम ने पीजीआई में कोविड टेस्ट कराने से मना कर दिया था।सुनारिया जेल अधीक्षक सुनील सांगवान ने बताया कि पीजीआई में राम रहीम की स्थिति से संबंधित सभी जांच नहीं हो सकी।
Also Read
कर्नाटक में कंगना रनौत का बॉडीगार्ड महिला को धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार:-