फरार भाजपा नेता, इनामिया हिस्ट्रीशीटर समेत चार आरोपी गिरफ्तार :-

kesav prasad
kesav prasad

..कानपुर। बीते दो दिन पूर्व किदवई नगर वाई ब्लाँक स्थित एक गेस्ट हाउस के बाहर पुलिस टीम पर हमला करने वाले भाजपा नेता नारायण भदौरिया को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है।

वह एक आलीशान होटल में रुका हुआ था। गिरफ्तारी के बाद नारायण ने अपने परिजनों को फोन पर सूचना दी है। नारायण के अलावा अधिवक्ता गोपाल शरण सिंह चौहान और राकी यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। वहीं इनामिया फरार हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को भी नौबस्ता थाना प्रभारी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है बता दे,भाजपा नेता नारायण की दो जून को बर्थडे पार्टी चल रही थी।

\इसमें कई अपराधी भी आए थे। इसी दौरान नौबस्ता पुलिस ने बर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर व हत्या के प्रयास में फरार मनोज सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा था। तब नारायण और उसके समर्थकों ने पुलिस पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को भगा दिया था।

भाजपा ने हिस्ट्रीशीटर को भगाने के आरोपी नेता नारायण भदौरिया को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने नारायण को दोषी पाया। इसके बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने नारायण को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Also Read

इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने भाजपा नेता और और उसके गुर्गों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के साथ ही इनाम भी घोषित किया था।

फरार नेता की तलाश में पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने क्राइम ब्रांच,सर्विलांस समेत 12 टीमों को लगाया था। क्राइम ब्रांच दिन -रात फरार आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें दे रही थी।

दो दिन बाद क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार दोपहर नारायण को नोएडा के एक आलीशान होटल से गिरफ्तार किया है। नारायण के छोटे भाई दिनेश व पिता ने बताया कि नारायण ने फोन पर अपनी गिरफ्तारी की सूचना दी है।

उधर हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को गिरफ्तार करने में नौबस्ता पुलिस को सफलता मिली है।

You may also like...